
तिरुवनंतपुरम, 18 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Kerala New Chief Minister : वी. डी. सतीशान ने रविवार को केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही पिनारयी विजयन के नेतृत्व वाली CPI(M) सरकार के एक दशक लंबे शासन का औपचारिक अंत हो गया। करीब 15 साल बाद कांग्रेस नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) एक बार फिर केरल की सत्ता में लौट आया है।
Kerala New Chief Minister : कांग्रेस नेताओं ने इसे केरल की राजनीति में नए दौर की शुरुआत बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह केरल की ऐतिहासिक जीत है और जनता ने 10 साल पुराने एलडीएफ शासन को पूरी तरह नकार दिया है।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में UDF ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस ने अकेले 63 सीटें हासिल कर राज्य में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ा संदेश मानी जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


