

चंडीगढ़, 18 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Chandigarh Petrol Diesel Limit : चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल भरवाने को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। शहर के पेट्रोल पंपों पर अब वाहनों में ईंधन भरवाने की सीमा तय कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, दोपहिया वाहनों के लिए एक दिन में अधिकतम 500 रुपये और चारपहिया वाहनों के लिए 1500 रुपये तक पेट्रोल-डीजल भरवाने की लिमिट लागू कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार यह कदम तेल की सप्लाई में आई कमी को देखते हुए उठाया गया है। पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि सीमित सप्लाई के चलते यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ईंधन पहुंचाया जा सके।
Chandigarh Petrol Diesel Limit : शहर के कई पेट्रोल पंपों के बाहर इस संबंध में पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिनमें ग्राहकों को नई लिमिट की जानकारी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह नियम आज से ही प्रभावी कर दिया गया है।
कुछ स्थानीय लोगों ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि तय सीमा होने से तेल की अनावश्यक खपत कम होगी और सभी लोगों को आसानी से ईंधन मिल सकेगा। हालांकि कई वाहन चालकों ने इसे परेशानी बढ़ाने वाला फैसला बताया है।
फिलहाल प्रशासन या तेल कंपनियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


