

BCCI’s big decision amid India-Pakistan tension, IPL 2025 session postponed indefinitely
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) IPL 2025 session postponed : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब खेल जगत पर भी दिखने लगा है। गंभीर होते हालात के मद्देनज़र, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सत्र को शुक्रवार, 9 मई को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।
आईपीएल के 18वें संस्करण के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल गुरुवार से ही मंडरा रहे थे, जब पड़ोसी शहरों जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला मैच रद्द कर दिया गया था।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक अधिकारी ने बताया, यह उचित नहीं लगता कि जब देश में युद्ध जैसे हालात हों, तब क्रिकेट जैसा खेल जारी रहे। अधिकारी ने बताया कि स्थिति की गंभीरता और खिलाड़ियों तथा स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
बता दें कि आईपीएल के मौजूदा सत्र में अब तक 58 मुकाबले खेले जा चुके थे। लीग चरण के अभी 12 मैच बाकी थे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना निर्धारित था। आईपीएल के स्थगन से क्रिकेट प्रेमियों में निराशा है, लेकिन देश की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इस फैसले को ज़रूरी माना जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


