

रायपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- IED blast in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए हैं और तीन घायल हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तेलंगाना के सीनियर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये जवान मुलुगु जिले के वजीदु-पेरूर जंगल इलाके में रूटीन एरिया डॉमिनेशन एक्सरसाइज में शामिल थे। इसी दौरान वीरभद्रवरम-तडापाला पहाड़ियों के पास यह धमाका हुआ।
IED blast in Chhattisgarh : जानकारी के मुताबिक पूरे क्षेत्र में हमले के बाद से तनाव का माहौल बन गया है, वहीं दूसरी ओर इस इलाके में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला हुआ है, और दोनों ही तरफ से मुठभेड़ जारी है। जहां पर नक्सलियों को सुरक्षाबल की टीम मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


