

न्यूयॉर्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Helicopter crashes : न्यूयॉर्क शहर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहां हडसन नदी में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में स्पेन के एक पर्यटक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर गुरुवार को मैनहट्टन के पास नदी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
Helicopter crashes : अग्निशमन विभाग ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उसे दोपहर 3:17 बजे पानी में एक हेलीकॉप्टर की सूचना मिली थी। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। मृतकों में पांच लोग एक ही स्पेनिश परिवार के थे, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। मृतक परिवार की पहचान स्पेन की सीमेंस कंपनी के सीईओ अगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है. परिवार बार्सिलोना से मैनहट्टन आया था। इस हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


