

नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सर्राफा बाजार में सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। हफ्ते की शुरुआत के साथ ही दोनों कीमती धातुओं के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को Multi Commodity Exchange (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला और कीमतें अचानक नीचे आ गईं।
चांदी में ₹5000 से ज्यादा की गिरावट
एमसीएक्स पर 5 मई एक्सपायरी वाली चांदी का भाव शुक्रवार को 2,57,142 रुपये प्रति किलो था, जो सोमवार को गिरकर 2,51,785 रुपये पर पहुंच गया। यानी एक ही दिन में चांदी 5,357 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई। इतना ही नहीं, चांदी अब अपने लाइफ टाइम हाई 4,39,337 रुपये से करीब 1,87,552 रुपये तक नीचे आ चुकी है।
सोने की चमक भी फीकी
सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,780 रुपये टूटकर 1,52,829 रुपये पर पहुंच गया।
अपने उच्चतम स्तर 2,02,984 रुपये की तुलना में अब सोना करीब 50,155 रुपये सस्ता हो चुका है।
Gold-Silver Price : वैश्विक तनाव का असर
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव, खासकर United States और Iran के बीच बढ़ते संघर्ष के बाद बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 27 फरवरी के मुकाबले अब तक चांदी करीब 30,859 रुपये प्रति किलो और सोना करीब 12,830 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।
खरीददारों के लिए मौका
शादी-ब्याह के सीजन में आई यह गिरावट ग्राहकों के लिए बड़ा मौका मानी जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कीमतों में यह नरमी आगे भी कुछ समय तक बनी रह सकती है, जिससे निवेश और खरीद दोनों के लिए यह सही समय हो सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


