
नवसारी, 20 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Strange Robbery : गुजरात में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच नवसारी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चोर ने चोरी के बाद भागने के बजाय ऑफिस में ही आराम फरमाया। इतना ही नहीं, उसने एसी चलाकर करीब छह घंटे तक चैन की नींद ली और सुबह होने से पहले वहां से फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना नवसारी के जुनाथाना इलाके की है, जहां एक नकाबपोश चोर रात करीब 10:26 बजे एक विज्ञापन एजेंसी के ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर घुसा। उसने आराम से दराज खंगाले और करीब 60,000 रुपये नकद और 10 ग्राम चांदी चोरी कर ली। कुल मिलाकर चोर लगभग 64,000 रुपये का सामान लेकर फरार हुआ।
Strange Robbery : हैरानी की बात यह रही कि चोरी करने के बाद चोर तुरंत भागा नहीं। बाहर की गर्मी से बचने के लिए उसने ऑफिस का एसी चालू किया और कुर्सी पर बैठकर आराम करने लगा। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वह रात 10:26 बजे से लेकर सुबह 4:53 बजे तक यानी करीब साढ़े छह घंटे तक ऑफिस के अंदर ही रहा।
सुबह जब ऑफिस मालिक ने ताला टूटा देखा और फुटेज चेक की, तो यह अजीब घटना सामने आई। चोर के इस बेखौफ अंदाज को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


