

जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Encounter Lawrence Bishnoi… क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए 1 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 1 सौ 11 करोड़ रुपये का इनाम देने की बात कही है। उन्हें वीडियो में बोलते हुए सुना जा रहा है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई के जरिए कराई गई थी।
उन्होंने कहा, ‘हमारे अनमोल रत्न एवं धरोहर अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के हत्यारे लॉरेंस बिस्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को क्षत्रिय करणी सेना 1,11,11,111/- रुपए (एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह) प्रदान कर पुरस्कृत करेगी और उस बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा, जय मां करणी।’
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


