

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- ED Action on Shivsena Leader : शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर की 78 करोड़ की प्रॉपर्टी ED ने जब्त कर ली है। इस प्रॉपर्टी में 200 एकड़ जमीन, एक कारखाना और कुछ फ्लैट शामिल हैं। अर्जुन खोतकर उद्धव गुट के नेता माने जाते हैं। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात की गई। महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक मामले में एक सहकारी चीनी मिल की अवैध बिक्री से संबंधित एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत पूर्व मंत्री की संपत्तियों को कुर्क किया गया है।
यह भी पढ़ें : Z Category Security For Yashwant Sinha : राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा
ED Action on Shivsena Leader :
ईडी ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा 26 अगस्त 2019 को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की थी। एफआईआर के मुताबिक, सहकारी चीनी मिलों को एमएससीबी के तत्कालीन अधिकारियों और निदेशकों द्वारा उनके रिश्तेदारों/निजी व्यक्तियों को उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना धोखाधड़ी से औने-पौने दामों में बेच दिया गया था।
यह भी पढ़ें : Police Raid in Jalandhar – जालंधर के कई इलाकों में 400 पुलिस मुलाजिमों ने मारा छापा, घरों में घुसकर ली तालाशी
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


