
चंडीगढ़, 3 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Earthquake : 3 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9:45 बजे उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली NCR, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कई इलाकों में लोगों ने झटके महसूस किए।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। झटके हल्के थे, लेकिन कई जगह लोगों ने डर के कारण घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।
Earthquake : फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जानमाल की हानि की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विशेषज्ञों के अनुसार हल्की तीव्रता के भूकंप आमतौर पर ज्यादा नुकसान नहीं करते, लेकिन सावधानी रखना जरूरी है। भूकंप के दौरान लोगों को इमारतों से बाहर खुले स्थान पर जाने और लिफ्ट का उपयोग न करने की सलाह दी जाती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


