

बागलकोट (वीकैंड रिपोर्ट)- Do you also use hair dryer… क्या हेयर ड्रायर जानलेवा हो सकता है। सुनने में यह सवाल अजीब है लेकिन एक घटना ने सबको चाैंका दिया है। दरअसल कर्नाटक के बागलकोट के इल्कल कस्बे हेयर ड्रायर में हुए धमाके से पूर्व सैनिक की पत्नी ना सिर्फ गंभीर रूप से घायल हो गई बल्कि इस धमाके में उनके दोनों हाथ भी कट गए।
पीड़ित महिला की पहचान बसम्मा यारानल के रूप में की गई है। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ये एक निजी कुरियर कंपनी के द्वारा डेलिवर किया गया था। इस कंपनी के पार्सल पर शशिकला का नाम और मोबाइल नंबर लिखा हुआ था. जब कूरियर सेवा ने उनसे संपर्क किया तो शशिकला शहर से बाहर थीं. ऐसे में शशिकला ने बसम्मा से कहा था कि वह पार्सल ले लें और उसे खोलकर चेक भी कर लें। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


