

कोच्चि (वीकैंड रिपोर्ट)- Cochin International Airport : एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के साथ तकनीकी गड़बड़ी के चलते हादसे जैसी स्थिति बन गई, लेकिन समय पर लैंडिंग ने बड़ा हादसा टाल दिया। जेद्दा से कोझिकोड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस (Flight IX 398) को गुरुवार सुबह कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
फ्लाइट में लगभग 160 यात्री सवार थे, जिससे लैंडिंग के दौरान हड़कंप मच गया। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने बयान में कहा कि दाहिने मेन लैंडिंग गियर और टायर फेल होने के कारण विमान को कोच्चि डायवर्ट किया गया। फ्लाइट को सुबह 9.07 बजे पूरी सावधानी और एहतियात के साथ उतारा गया।
Cochin International Airport : लैंडिंग के बाद जांच में पुष्टि हुई कि विमान के दाहिने तरफ के दोनों टायर फट चुके थे। एयरलाइन प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि केवल टायर फटे थे और लैंडिंग गियर पूरी तरह सुरक्षित था। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


