

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया है और अब मौसम विभाग ने ठंड, घनी धुंध और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, राज्य में 18 से 20 दिसंबर तक बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि 18 दिसंबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि 19 और 20 दिसंबर को भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, संगरूर और पटियाला शामिल हैं।
Punjab Weather Update : भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब के मौसम पर भी दिखेगा। इसके चलते 20 दिसंबर को राज्य के सीमावर्ती जिलों में बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में हल्की बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


