
बेंगलुरु, 22 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Bengaluru Boyfriend Murder Case : बेंगलुरु से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती पर अपने बॉयफ्रेंड की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने 27 वर्षीय आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक किरण और आरोपी प्रेरणा पिछले करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे प्रेरणा ने किरण को अपने घर बुलाया था। आरोप है कि उसने “वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल” का बहाना बनाकर पहले किरण को भरोसे में लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने किरण की आंखों पर पट्टी बांध दी और उसके हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिए। जब किरण ने इसका विरोध किया तो प्रेरणा ने इसे एक विदेशी ट्रेंड बताकर उसे शांत किया। इसके बाद उसने कथित तौर पर उसके कपड़े उतारे और पहले से रखे पेट्रोल और केरोसिन को उसके ऊपर छिड़ककर आग लगा दी।
बताया जा रहा है कि आग लगने से किरण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि आरोपी ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था। पुलिस ने वह वीडियो जब्त कर लिया है और उसे अहम सबूत के तौर पर जांचा जा रहा है।
Bengaluru Boyfriend Murder Case : शुरुआत में प्रेरणा ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि वह बाथरूम में थी, तभी धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। उसने कहा कि बाहर आने पर उसने किरण को आग में झुलसा देखा।

हालांकि, घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। बेंगलुरु पुलिस के अधिकारियों ने जांच में पाया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल किया गया पेट्रोल आरोपी ने पहले ही खरीदकर रखा था।
फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


