
जालंधर, 22 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Minor Girl Rapped and Pregnant : जालंधर के फिल्लौर सब-डिवीजन के अंतर्गत आते थाना बिल्गा के एक गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है और पिछले कुछ समय से अपने रिश्तेदारों के पास रह रही थी। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने अमृतसर के रहने वाले राहुल नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पेट दर्द की शिकायत के बाद हुआ खुलासा
शिकायतकर्ता (पीड़िता की बुआ) के अनुसार, छात्रा के माता-पिता का साथ काफी पहले छूट गया था। माँ 13 साल पहले छोड़कर चली गई थी और पिता की सवा साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह अपनी बुआ के पास रह रही थी।
पिछले करीब डेढ़ महीने से छात्रा पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। 19 अप्रैल को जब दर्द असहनीय हो गया, तो उसे फिल्लौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहाँ महिला डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि लड़की गर्भवती है और डिलीवरी का समय पूरा हो चुका है। अस्पताल में छात्रा ने एक बेटे को जन्म दिया।
Minor Girl Rapped and Pregnant : अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप
बच्चे के जन्म के बाद जब परिजनों ने छात्रा से पूछताछ की, तो उसने बताया कि अमृतसर के रहने वाले राहुल नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि, उसे आरोपी का पूरा पता मालूम नहीं है।
पुलिस की कार्रवाई
बिल्गा पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी फिल्लौर भरत मसीह ने बताया कि चूंकि वारदात अमृतसर इलाके की है, इसलिए शुरुआती कार्रवाई के बाद केस अमृतसर पुलिस को सौंप दिया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


