

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Urine Case in Flight : एयर इंडिया पेशाब कांड में डीजीसीए ने बड़ी कार्रवाई की है। एविएशन रेगुलेटर ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपए का फाइन लगाया है। डीजीसीए ने यह कार्रवाई नियमों के उल्लंघन करने के लिए की है। इतना ही नहीं फ्लाइट में पायलट-इन-कमांड का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। डीजीसीए ने तीन लाख रुपए का फाइन डायरेक्टर-इन-फ्लाइट सर्विस पर भी लगाया है।
यह भी पढ़ें : Bank Loan Fraud Case : बैंक ऋण धोखाधड़ी मामला : उच्च न्यायालय ने वेणुगोपाल धूत को अंतरिम जमानत दी
Urine Case in Flight : एयर इंडिया की फ्लाइट में कथित पेशाब कांड पर आरोपी शंकर मिश्रा पर अब कार्रवाई हुई है। एयर इंडिया ने आरोपी शंकर मिश्रा पर अब बैन लगा दिया है। शंकर मिश्रा पर 4 महीने का प्रतिबंध लगया गया है। शंकर मिश्रा पर आरोप है कि उसने पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान में बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


