

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में बताया गया है कि अगले 48 घंटे में मॉनसून की बारिश उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और मुंबई में शुरू हो सकती है। पिछले तीन दिनों के दौरान मॉनसून ने तेज रफ्तार पकड़ी है।
दक्षिणी और पूर्वी भारत के बाद अब मॉनसून उत्तर की ओर से तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि एक जून से शुरू होने वाले मॉनसून सीजन में अब तक सामान्य से 38 फीसदी कम बारिश हुई है। इस कमी का कारण मॉनसून का देर से पहुंचना है।
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून के 29 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं 30 जून तक देश के लगभग सभी हिस्से में बारिश शुरू होने का अनुमान है। आपको बता दें कि देश में किसानों ने अब खरीफ फसल जैसे धान (चावल), मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंग, मूंगफली, सोयाबीन की बुआई को लेकर गतिविधियां तेज कर दी है। मौसम विभाग ने सिक्कम, असम, मेघालय, गोवा में भारी से बहुत ज्यादा भारी का अलर्ट जारी किया है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

