

लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट)- Yogi Adityanath News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले के जनाजे में भी कोई रोने वाला नहीं होगा। पिछले कई दशक से पाकिस्तान सिर्फ आतंकवाद का बीज बोने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आएगा कि पाकिस्तान को ही आतंकवाद निगल चुका होगा, आज पाकिस्तान पूरी तरह से खोखला हो चुका है। दुनिया ने देखा, पाकिस्तान के मंत्री व सैन्य अधिकारी कैसे आतंकवादियों के जनाजे में शामिल हो रहे हैं?
Yogi Adityanath News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- पूरा देश भारत की सेना के शौर्य और पराक्रम को सैल्यूट करते हुए अपने बहादुर जवानों का अभिनंदन करने के लिए उतावला दिखाई दे रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हम सब प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करते हैं। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के साथ वीभत्स घटना को पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने अंजाम दिया, उससे पूरा देश में गुस्सा था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


