

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi at IIT Delhi Convocation : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने, नवाचार को अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री का हल्का-फुल्का और मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला।
‘मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं…’
छात्रों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा,
“आप लोगों के मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा होगा। मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा।”
उनकी इस टिप्पणी पर समारोह में मौजूद छात्र और शिक्षक हंस पड़े।
बदलती दुनिया में सीखना ही सफलता की कुंजी
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है और कोई नहीं जानता कि आने वाले 20 से 30 वर्षों में दुनिया कैसी होगी। उन्होंने कहा कि नई तकनीकें और बदलती परिस्थितियां नए अवसर लेकर आएंगी और जो लगातार सीखता रहेगा, वही आगे बढ़ेगा। उन्होंने छात्रों से कहा कि चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता ही सफलता की असली पहचान है और आईआईटी दिल्ली ने उन्हें यही सीख दी है।
PM Modi at IIT Delhi Convocation : जिज्ञासा और समाधान की सोच रखें
पीएम मोदी ने युवाओं को जीवनभर जिज्ञासु बने रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी बात को बिना सोचे-समझे स्वीकार न करें। सवाल पूछें, लेकिन केवल सवालों तक सीमित न रहें, बल्कि उनके समाधान खोजने का साहस भी रखें।
आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण बना सेमीकंडक्टर सेक्टर
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आर्थिक, तकनीकी और औद्योगिक आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सेमीकंडक्टर उद्योग का उदाहरण देते हुए कहा कि जब इस क्षेत्र में कदम बढ़ाया गया तो कई लोगों ने इसकी सफलता पर सवाल उठाए थे, लेकिन आज देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट में उत्पादन शुरू हो चुका है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, “चिप से लेकर शिप तक, सब कुछ भारत में और आप जैसे युवाओं के हाथों से बनेगा।”
ड्रोन और स्टार्टअप में युवाओं की बड़ी भूमिका
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश का ड्रोन सेक्टर नई संभावनाओं का केंद्र बन रहा है। ड्रोन का उपयोग खेती, स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में हो रहा है। वहीं, भारत की स्टार्टअप क्रांति को भी युवाओं ने नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि आईआईटी दिल्ली से निकले कई युवा उद्यमियों ने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है और यही युवा विकसित भारत की नींव को और मजबूत करेंगे।
PM Modi at IIT Delhi Convocation : विकसित भारत के निर्माण का आह्वान
अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि विकसित भारत की यात्रा में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जितने सक्षम और आत्मविश्वासी युवा होंगे, उतना ही मजबूत भारत बनेगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


