

वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर ऐलान किया कि अमेरिका में अगले आदेश तक किसी बाहरी नागरिक के अमेरिका में बसने पर रोक लगाई जाती है। कोरोना संकट के वजह से आए मुश्किल समय को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
अमेरिका हर वर्ष लगभग 50-60 हज़ार लोगों को नागरिकता देता है, इस आदेश के चलते नागरिकता के चाह रखने वाले भारतीयों को बड़ा झटका लगा है। कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे अमेरिका ने इमिग्रेशन को रोकने का फैसला लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार सुबह ये बड़ा ऐलान किया है।
अमेरिका में अब अगले आदेश तक किसी भी बाहरी व्यक्ति को बसने की इजाजत नहीं दी जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने इस बड़े फैसले का ऐलान अपने ट्विटर अकाउंट से किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर ऐलान किया, अदृश्य दुश्मन के हमले की वजह से जो स्थिति पैदा हुई है, उसमें हमें हमारे महान अमेरिकी नागरिकों की नौकरी को बचाकर रखना है। इसी को देखते हुए मैं एक ऑर्डर पर साइन कर रहा हूं, जो अमेरिका में बाहरी लोगों के बसने पर रोक लगा देगाÓ। साफ है कि अब अगले आदेश तक कोई भी विदेशी नागरिक अमेरिका का नागरिक नहीं बन पाएगा और ना ही इसके लिए अप्लाई कर पाएगा। दुनियाभर से लोग अमेरिका में नौकरी और बिजनेस के लिए जाते हैं, जोकि कुछ वक्त के बाद वहां पर ही सिटीजनशिप के लिए अप्लाई करते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


