

वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- US Mass Shooting : लेविस्टन में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है वहीं दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। यह फायरिंग एक व्यक्ति ने की है। इस घटना के बाद से राज्य में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। लेविस्टन पुलिस ने इससे पहले फेसबुक पोस्ट में कहा, लगभग 4 मील दूर एक बॉलिंग एली, स्कीमेंजेस बार और ग्रिल तथा स्पेयरटाइम रिक्रिएशन में एक शूटर लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है।
US Mass Shooting : एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने अपने फेसबुक पेज पर संदिग्ध की दो तस्वीरें जारी कीं, जिसमें एक बंदूकधारी अपने कंधे पर हथियार उठाए हुए गोलीबारी कर रहा है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेविस्टन, मेन में गोलीबारी की घटना की जानकारी दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


