

ओसाका (वीकैंड रिपोर्ट): जापान के ओसाका में चल रही जी-20 समिट से पहले जिस तरह से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तल्ख तेवर दिखाए थे, उसमें अब नरमी के संकेत दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद ट्रंप ने भारत के साथ बेहतर रिश्तों की बात कही है। बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार पॉजिटिव शब्द का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने जिस तरह से भारत की तरफ से उठाए गए मुद्दों पर पॉजिटिव बोलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है उससे भारत और अमेरिका के बीच बढ़ रही खटास की खबरों पर भी विराम लग गया है।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

