

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। बीते दिनों हुए फैसलों के बाद अब कृषि मंत्रालय ने 3 बड़े सुधारों की तरफ काम शुरू किया है। सीएनबीसी आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय ने कृषि मंत्रालय को जमीनी स्तर स्तर पर तीन बड़े सुधारों को लागू करने की सलाह दी है। इसके लिए कृषि मंत्रालय ने स्पेशल सेल बनाकर काम करने की शुरुआत कर दी है ।
नए सुधारों के बाद किसान का फसल बेचना आसान होगा। कृषि मंत्रालय ने 3 बड़े सुधारों की तरफ काम शुरू किया है। कृषि मंत्रालय ने स्पेशल रिफॉर्म सैल बनाया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के सुझाव पर ये काम शुरू हुए है। स्पेशल सेल एक जिला एक फसल को बढ़ावा देंगे। व्यापारी को आसानी से फसल की उपलब्धता की जानकारी होगी। किसान को अपनी फसल बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कृषि उपज के ट्रांसपोर्टेशन पर काम स्पेशल सेल करेगा।
किसान आसानी से अपनी फसल एक मंडी से दूसरी मंडी तक भेज सकेगा। जहां किसान को दाम ज्यादा मिले वहां किसान अपनी फसल बेच सकेगा। किसानों के लिए क्षेत्रीय भाषा में ई मंडी की तर्ज पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनेंगे। इस प्लेटफार्म के जरिए व्यापारी और किसान आपस में जुड़ सकेंगे। हाल ही में सरकार ने किसानों को अपनी फसल मंडी से बाहर बेचने की मंजूरी दी है। साथ ही कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को भी हरी झंडी मिली है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


