

सोमालिया (वीकैंड रिपोर्ट) : Somalia Terrorist Attack : सोमालिया में आतंकी समूह अल-शबाब के बंदूकधारियों ने एक होटल पर हमला कर दिया। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं करीब 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मोहादिशु की है जहां हयात होटल पर बंदूकधारियों ने गोलियों की बौछार कर दो कारों में विस्फोट किया। अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है
यह भी पढ़ें : FIR Against Deputy CM : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री समेत 15 के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR
Somalia Terrorist Attack : सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि, होटल हयात में अब भी आतंकी घुसे हुए हैं और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया होटल हयात पर हमले की सूचना मिलने पर मौके पर सुरक्षा बल पहुंचा जिसके बाद जिहादी समूह लड़ाकों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इन बंदूकधारियों के हयात होटल में घुसने से करीब एक मिनट पहले बड़ा धमाका हुआ था। पुलिस मेजर हसन दाहिर ने बताया कि, सुरक्षा बल और जिहादी समूह लड़ाकों के बीच हुई मुठभेड़ में मोगादिशु के खुफिया प्रमुख मुहीदीन मोहम्मद समेत दो सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


