Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.
औली (वीकैंड रिपोर्ट): हिन्दुस्तान के खूबसूरत हिल स्टेशन औली में गुप्ता बंधुओं की शाही शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। शादी समारोह 5 दिनों तक यानी 18 से 22 जून तक चलेगा। भव्य शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। तमाम इंतजाम में भारी खर्च की वजह से इसे 200 करोड़ की शाही शादी भी कहा जा रहा है।
उत्तराखंड के मशहूर स्कीईंग रिसोर्ट में शादी हो रही है। अतिथियों के लिए 5 स्टार व्यवस्थाएं की गई हैं। शादी के लिए बाहुबली मूवी जैसे भव्य सेट तैयार किए गए हैं। बता दें कि उद्योगपति अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी 20 जून को और उनके भाई अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी 22 जून को होगी। सूर्यकांत की शादी हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका सिंघल और शशांक की शादी दुबई के कारोबारी विशाल जलान की बेटी शिवांगी जलान से होगी।
बताया जाता है कि मन को मोह लेने वाले सजावटी फूल स्विटजरलैंड से मंगवाए गए हैं। इन पर करीब 5 करोड़ तक खर्च किए गए हैं। औली की सड़कों पर भी फूलों से सजावट की गई है। बॉलीवुड से लेकर तमाम क्षेत्र की मशहूर हस्तियां इस शादी में शिरकत करने वाली हैं। इनमें स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, बॉलीवुड से सिद्धार्थ मल्होत्रा, कैलाश खेर जैसी हस्तियां शामिल हैं।
शादी में आने वाले मेहमानों के लिए हेलिकॉप्टर की भी व्यवस्था की गई है। लेकिन हेलिकॉप्टर की लैंडिंग जोशीमठ में की जा रही है। जोशीमठ में उतरकर गाड़ी और रोपवे के जरिये मेहमान औली पहुंच रहे हैं। वहीं, आसपास के गावों के लोगों में भी इस शादी समारोह को लेकर काफी उत्सुकता है। शादी समारोह देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। गुप्ता बंधुओं के परिवार ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। शादी से पूर्व गुप्ता बंधुओं ने जोशीमठ के दो गावों के लोगों के लिए भोज और दान-दक्षिणा की व्यवस्था भी की।
गुप्ता परिवार का कहना है कि उनका बद्रीनाथ देवभूमि से बहुत लगाव है। इसी वजह से वे यहां शादी करना चाहते थे। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद दिया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दक्षिण अफ्रीका में बसे गुप्ता बंधुओं की गिनती अफ्रीका के शीर्ष कारोबारियों में होती हैं।]]>
----------------------------------------------------------------- देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें। -----------------------------------------------------------------
Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.