
कोलकाता, 3 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- TMC Rebellion West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर आंतरिक मतभेद और असंतोष खुलकर सामने आने लगे हैं। पार्टी में टूट और बगावत की अटकलों के बीच राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
सूत्रों के अनुसार, टीएमसी से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने दावा किया है कि उनके पास 59 विधायकों का समर्थन मौजूद है। दोनों नेताओं का कहना है कि वे “असली टीएमसी विधायक समूह” का प्रतिनिधित्व करते हैं और अलग गुट के गठन की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। इस दावे ने राज्य की सियासत में नई बहस छेड़ दी है।
TMC Rebellion West Bengal : जानकारी के मुताबिक, दोनों नेता जल्द ही पश्चिम बंगाल विधानसभा पहुंचकर स्पीकर से मुलाकात कर सकते हैं और नए विधायक दल के गठन का औपचारिक दावा पेश कर सकते हैं। इस बीच, कई अन्य टीएमसी विधायकों के विधानसभा पहुंचने की खबरों ने राजनीतिक गतिविधियों को और तेज कर दिया है।
हालांकि, पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। न तो टीएमसी नेतृत्व और न ही संबंधित विधायकों ने सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट बयान जारी किया है। ऐसे में स्थिति को लेकर संशय बरकरार है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि 59 विधायकों के समर्थन का दावा सही साबित होता है, तो यह टीएमसी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका साबित हो सकता है। फिलहाल सभी की नजरें विधानसभा और पार्टी नेतृत्व की आगामी प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


