

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Rajhans Dead bodies Found : मुंबई के घाटकोपर में पंतनगर के लक्ष्मी नगर इलाके में एमिरेट्स की एक फ्लाइट की चपेट में आने से कम से कम 36 राजहंस की मौत हो गई। एक सूत्र ने बताया कि एमिरेट्स की फ्लाइट ईके 508 की सोमवार रात 9.18 बजे पक्षी से टक्कर हो गई। हालांकि, इस टक्कर के बाद विमान जरा क्षतिग्रस्त हो गया, मगर उसकी मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग हो गई। तलाशी के दौरान राजहंस के करीब 29 शव बरामद किए गए। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को स्थानीय लोगों ने राजहंसों के मारे जाने की सूचना दी थी।
Rajhans Dead bodies Found : जब फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो वे राजहंसों के शव को देख हैरान रह गए। अधिकारियों को यह इलाका राजहंसों के शवों से अटा पड़ा मिला। चारों ओर राजहंस के पंख, पंजे और चोंच के टूटे हुए टुकड़े बिखरे हुए थे। राजहंसों की मौत का सही कारण जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


