
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में इन दिनों लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं, हालांकि राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश ने कुछ राहत जरूर दी है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले 4 दिनों में अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की पूरी संभावना है। विभाग की ओर से पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसके तहत कई जगहों पर तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है।
बारिश का सीधा असर तापमान पर भी देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले औसतन 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जबकि तापमान सामान्य से भी 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह गिरावट लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत देने वाली साबित हुई है।
Punjab Weather Update : मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों में राज्य के ज़्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने, रुक-रुक कर बारिश होने और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। बता दें कि आज सुबह जालंधर सहित दोआबा और माझा क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


