
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : मंगलवार को सर्राफा बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।
24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। सोमवार को यह कीमत 1,49,800 रुपये थी, यानी एक दिन में ही सोना करीब 1,400 रुपये सस्ता हो गया। वहीं 22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है और अब 1,38,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि सोमवार को इसका दाम 1,39,310 रुपये था।
चांदी की चमक भी आज थोड़ी फीकी पड़ी नजर आई। मंगलवार को चांदी 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर बिकी, जबकि एक दिन पहले सोमवार को यह 2,40,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी। यानी चांदी में भी 5,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली।
Gold-Silver Price : सराफा बाजार के जानकारों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की चाल का सीधा असर सोने-चांदी की घरेलू कीमतों पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी वैश्विक आर्थिक हालात के अनुसार दामों में बदलाव जारी रह सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


