

चोगावां (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab News : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 ग्लॉक पिस्तौल, 3 बेरेटा 30 बोर पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस एमएम, 20 जिंदा कारतूस 20 बोर, 4 मोबाइल फोन और 1 एक्टिवा स्कूटर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Punjab News : पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि तरनतारन निवासी इकबाल सिंह, अंग्रेज सिंह और विजय सिंह पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में हैं। वे ड्रोन व अन्य माध्यमों से हथियारों की बड़ी खेप भारत-पाक सीमा के अटारी इलाके में भेज रहे हैं। ये लोग अपने अन्य अज्ञात साथियों की मदद से हथियारों की खेप प्राप्त करते हैं और पाकिस्तानी तस्करों के निर्देश पर उन्हें आगे भेजते हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों व्यक्तियों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में लोपोके पुलिस स्टेशन में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच जारी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


