

कुपवाड़ा (वीकैंड रिपोर्ट) : Jammu Kashmir Encounter : उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने सीमा पार से की जा रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। बताया जा रहा है कि कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। ये दोनों आतंकी घुसपैठिए थे और सीमा के उस पार से सीमा के इस पार घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
Jammu Kashmir Encounter : इसके बाद इन्हें रुकने की आवाज लगाई गई लेकिन ये रुके नहीं। संदिग्ध गतिविधियों के चलते सेना को कार्रवाई करनी पड़ी। इस कार्रवाई में दोनों घुसपैठिए मारे गए। इसके बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


