

जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट) : Jaipur Bike Accident : यहां सुभाष चौक पर दुर्घटना के बाद हुई मारपीट के बाद युवक की हत्या का मामला पूरी तरह से गरमा गया है। मृत युवक के परिजनों ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। , मामले को तूल पकड़ते देख राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। मृतक का नाम इकबाल है।
Jaipur Bike Accident : घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि दो बाइक में टक्कर हो रही है। इसके बाद दोनों बाइक सवारों में झगड़ा होता है। इतने में एक बाइक सवार के समर्थन में कुछ लोग आते हैं और दूसरे बाइक सवार के साथ मारपीट करते हैं। इस वारदात में बाइक सवार इकबाल की मौत हो जाती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


