Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सुबह चार बजे पत्नी सहित भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की और पत्नी सोनल के साथ आरती की। शाह के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उप-मुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल ने मंदिर में पूजा की।
गुरुवार से अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 142वीं रथ यात्रा शुरू हो रही है। गृहमंत्री बनने के बाद शाह पहली बार गुजरात दौरे पर पहुंचे। ओडिशा की रथ यात्रा की तर्ज पर अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा की धूमधाम से पूजा अर्चना करते हैं।
रथा यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर कहा, रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। हम भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं और सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के लिए उनका आशीर्वाद चाहते हैं। जय जगन्नाथ। अहमदाबाद में रथ पर सवार कृृ ष्ण, बलराम और सुभद्रा का नगर दौरा एक चर्चित धार्मिक महोत्सव है। हर साल शाह इस उत्सव में हिस्सा लेते हैं। गुरुवार से ही पुरी में भगवान जगन्नाथ की यात्रा शुरू हो रही है। इसका धार्मिक महत्व है। वहीं अहमदाबाद की रथ यात्रा अपनी विशेषताओं के कारण श्रद्धालुओं को लुभाती है।
इस साल अहमदाबाद में 17 किलोमीटर रथ यात्रा निकाली जा रही है। इस बार भगवान के मार्ग में एक लाख साडिय़ां बिछाई जाएंगी। इन साडिय़ों को मंदिर आने वाले नए जोड़ों को भेंट स्वरूप दिया जाएगा। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद दिया जाता है। प्रशासन ने रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हुए हैं। यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, गुजरात पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा दमकल विभाग के दस्ते को भी तैनात किया गया है।]]>
----------------------------------------------------------------- देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें। -----------------------------------------------------------------
Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.