

बगदाद (वीकैंड रिपोर्ट) : Iraq Fire : इराक के नीनवे प्रांत में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। समारोह के दाैरान आग लगने से 100 लोगों की माैत हो गई जबकि 150 के करीब झुलस गए। आग से झुलसकर मरने वालों में दूल्हा और दुल्हन भी शामिल हैं। हालांकि, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग लगने की वजह क्या थी, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि पटाखे जलाने की वजह से आग लगी।
Iraq Fire : इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी ने अधिकारियों से कहा है कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सभी प्रयास करें। इराक के पीएम कार्यालय ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में जानकारी दी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


