

मास्को (वीकैंड रिपोर्ट) – International News : ऑपरेशन सिंदूर पर रूस गया भारत के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक की चपेट में आते आते बच गया। इस विमान में डीएमके सांसद कनिमोझी सवार थी। ड्रोन अटैक की वजह से कई घंटे तक ये विमान मॉस्को एयरपोर्ट पर चक्कर लगाता रहा।
International News : रूस के इस फैसले की वजह से भारतीय डेलिगेशन का विमान कई मिनटों तक हवा में ही चक्कर काटने लगा। आखिर में जब ग्रीन सिग्नल हुआ, तो विमान को मॉस्को में लैंड कराया गया। कनिमोई का कहना है कि रूस से पहले ही भारत के रिश्ते बेहतरीन हैं। रूस को हम बताएंगे कि कैसे पाकिस्तान के आतंकवादी दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


