

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Gang Rape with Student : देश की राजधानी में दिल दहला देने वाला जघन्य मामला सामने आया है। इस मामले ने सबके होश फाख्ता कर दिए। यह मामला शाहबाद डेयरी क्षेत्र में 8वीं कक्षा के छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग में बच्चे के साथ इस घिनौने काम को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें : Abaya Dress Ban in School : फ्रांस में मुस्लिम छात्राओं की इस ड्रेस पर बैन की तैयारी, शिक्षा मंत्री ने की पुष्टि
Gang Rape with Student : आरोपियों ने इस कुकृत्य को करीब 1 हफ्ते तक अंजाम देने का सिलसिला जारी रखा। परेशान होकर छात्र ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। अनुसार 13 साल का पीड़ित रोहिणी में परिवार के साथ रहता है। वह इसी इलाके की सरकारी स्कूल में पढ़ता है। बताया जाता है कि आरोपी छात्र को जबरदस्ती स्कूल के पार्क में ले गए और उसके बाद उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उल्लेखनीय है कि पीडि़त छात्र के साथ हुई अपराध की जानकारी जब स्कूल मैनेजमेंट तक पहुंची तो उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ें : Swami Chakrapani On Chandrayaan 3 : चंद्रमा को घोषित किया जाए हिन्दू राष्ट्रः स्वामी चक्रपाणि
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


