

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। रंजन गोगोई सदन में जब शपथ ले रहे थे तो कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष के कुछ सांसदों ने हंगामा किया। उन्होंने शेम-शेम के नारे भी लगाए और सदन से वॉकआउट कर गए।
इसके बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पहले भी कई पूर्व सीजेआई और मशहूर हस्तियां इस सदन का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने योगदान भी दिया। हमें उम्मीद है आज भी ऐसा होगा। वहीं, सभापति ने कहा कि सदन के बाहर किसी की भी राय की हम चिंता नहीं करते, लेकिन यहां हमें यह समझना होगा कि राष्ट्रपति के नामांकन को सच्ची भावना से माना जाना चाहिए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


