

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Firing in America : अमेरिका में युवक ने जालंधर की 2 बहनों पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। घायल युवती को एयरलिफ्ट कर अमेरिका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों चचेरी बहनें बताई जा रही हैं। युवक भी जालंधर के नकोदर का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : New Criminal Laws : 1 जुलाई से 3 नए क्रिमिनल कानून होंगे लागू, केंद्र ने प्रशिक्षण संस्थानों को दिए निर्देश
गोली चलाने के मामले में आरोपी की पहचान गांव हुसैनपुर निवासी गौरव गिल के रूप में हुई है। फायरिंग में मरने वाली युवती की पहचान नूरमहल निवासी 29 वर्षीय जसवीर कौर के रूप में हुई है। घटना में जसवीर कौर की 20 वर्षीय बहन घायल हो गई, जिसकी हालत गंभीर है। उसका इलाज अमेरिका में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Firing in America :
जानकारी के अनुसार जसवीर कौर शादीशुदा थी और उसका पति ट्रक चलाता है। घटना के वक्त वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में अमेरिका पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है। आरोपी से पुलिस ने मर्डर वेपन भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें : CM Maan New Residance : CM मान का बड़ा फैसला, जालंधर में किराए पर लिया मकान, परिवार संग होंगे शिफ्ट

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


