

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Cylinder became cheaper : कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कमी की गई है, जिससे आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस कमी के साथ ही दिल्ली में 19 kg वाले सिलेंडर की कीमत अब 1590.50 रुपये से घटकर 1580.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1694 रुपये से घटकर 1684 रुपये में मिलेगी।
मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1542 रुपये से घटकर 1531.50 रुपये हो गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे कमर्शियल इंस्टीट्यूशंस को राहत मिलेगी, क्योंकि वे अपने खर्चे थोड़े कम कर सकेंगे। एक महीने पहले यानी नवंबर में कीमत में ₹5 की कमी की गई थी। मगर, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में तब भी कोई बदलाव नहीं किया गया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


