

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Canada Suspends Visa Consular Services : खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के बाद भारत-कनाडा में टकराव की स्थिति बरकरार है। कल कनाडा के सभी 41 राजनयिक अपने देश लाैट गए। वहीं, कनाडा की तरफ से अब एक और नया निर्णय लिया गया है।
Canada Suspends Visa Consular Services : कनाडा ने मुंबई में अपना वीज़ा और काउंसलर एक्सेस बंद कर दिया है, जो भी अब कनाडा की यात्रा करना चाहते हैं उन्हें वीजा के लिए हेड ऑफिस दिल्ली से प्रक्रिया पूरी करनी होगी। मामले पर मुंबई ऑफिस में काम करने वाले स्टाफ का कहना है कि नागरिक अपने समस्याओं के लिए हमें मेल कर सकते हैं। फिलहाल ऑफिस में सभी प्रक्रियाएं बंद हैं। ऐसे में अब वीजा से जुड़े सभी काम अब दिल्ली के दफ्तर से किए जाएंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


