

ढाका (वीकैंड रिपोर्ट) – General elections will be held in Bangladesh in April 2026… बांग्लादेश में आम चुनाव अप्रैल 2026 में होंगे। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने यह घोषणा की। ईद से एक दिन पहले राष्ट्र को संबोधित करते हुए यूनुस ने कहा कि अगले आम चुनाव अप्रैल 2026 के पहले पखवाड़े में होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग बाद में विस्तृत रोडमैप पेश करेगा। यूनुस ने कहा कि चुनाव के लिए जरूरी सभी सुधार अगले साल तक पूरे कर लिए जाएंगे।
पिछले साल अगस्त में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार बनाया गया था। बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमा ने 22 मई को सेना मुख्यालय में साफ तौर पर कहा था कि आम चुनाव इस साल दिसंबर से आगे नहीं टाले जाने चाहिए। इसके अलावा सेना प्रमुख ने यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार से संवेदनशील राष्ट्रीय मुद्दों पर फैसले नहीं लेने को कहा था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


