

गाजियाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) : Akanksha Dubey Suicide Case : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सिंगर और प्रोड्यूसर समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। समर सिंह की गिरफ्तारी गाजियाबाद की चार्म क्रिस्टल सोसाइटी से हुई है। देर रात वाराणसी पुलिस थाना नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन पहुंची, जहां से समर सिंह को हिरासत में ले लिया गया। आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के बाद से ही समर सिंह फरार चल रहा था।
यह भी पढ़ें : HC Object on Amritpal Team Appeal : अमृतपाल के साथियों की याचिका पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल
Akanksha Dubey Suicide Case : आकांक्षा की मां ने समर पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


