

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Air Hostess Suicide : ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे के हत्यारोपी विक्रम अटवाल ने पुलिस लॉक-अप में शुक्रवार को आत्महत्या कर ली है। विक्रम ने पैंट से फांसी लगाकर सुसाइड किया है। विक्रम उसी सोसाइटी का सफाईकर्मी था जहां रूपल रहती थी। शुरुआती पुलिस जांच में यह सामने आया था कि रूपल और विक्रम के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। रूपल जिस सोसाइटी में रहती थी, उसके साफ-सफाई को लेकर विक्रम के साथ कई बार कहासुनी भी हुई थी।
यह भी पढ़ें : Liquor Smuggling : पंजाब में महंगी शराब पीने वाले हो जाएं सावधान, कहीं नकली नशा तो नहीं कर रहे आप
Air Hostess Suicide : संभवत: इसी बात से खुन्नस में आकर विक्रम ने रूपल की हत्या कर दी। रूपल ओगरे हत्याकांड में एक और बात की भी खूब चर्चा रही। वह था एकतरफा लव। सूत्रों के मुताबिक, विक्रम रूपल ओगरे से एकतरफा मोहब्बत करता था, जिसका पता रूपल को चल गया था।
यह भी पढ़ें : Students Committed Suicide : 6 घंटे में दो स्टूडेंट्स ने कर लिया सुसाइड, परिजनों के उडे़ होश
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


