

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – 47 poisonous snakes and five turtles recovered : कस्टम की जांच में एक भारतीय यात्री से अधिकारियों ने 47 विषैले सांप और पांच कछुए बरामद किए। यात्री के पास से सांप बरामद होने पर सुरक्षा स्टॉफ भी डर गया। बताया जा रहा है कि जिस यात्री से जहरीले सांप बरामद हुए वो थाईलैंड गया था, उसने भारत आने के लिए बैंकांक से फ्लाइट ली थी। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी भारतीय नागरिक है, जो थाईलैंड घूमने के लिए गया था और वापस लौट रहा था, वह इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांप क्यों लेकर आया है? इस बात का जवाब अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन कस्टम और पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। कस्टम विभाग ने इस घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्ट की है, जिसे पढ़कर लोग हैरान हो रहे हैं और हवाई सुरक्षा पर भी सवाल उठा रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


