

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Sufi singer son dies… पंजाब के जालंधर से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि सूफी गायक बंटी कव्वाल के बेटे की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बस्ती पीर दाद निवासी 15 वर्षीय इवान का बुधवार को एक्सीडेंट हो गया था। उसे घायलावस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। इवान 10वीं कक्षा का छात्र था।
Sufi singer son dies … बताया जा रहा है कि बुधवार को इवान अपनी स्कूटी से कुछ सामान लेने के लिए निकला था। इस दौरान उसके सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचान के चक्कर में उसने ब्रेक लगा दी और स्कूटी अनियंत्रित हो गई। जिस कारण पास से गुजर रहे ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।
उल्लेखनीय है कि जालंधर में ई रिक्शा बेलगाम होकर दाैड़ते हैं और उन पर कोई नकेल नहीं है। बिना लाइसेंस, नंबर और वर्दी के ई रिक्शा शहर में हादसों और वारदातों का सबब बन रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


