

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Ruckus in hospital at Jalandhar : श्री गुरु रविदास चौक के निकट एक निजी अस्पताल द्वारा बच्चे के इलाज को लेकर परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद कल ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। बच्चे के पिता जगत राम ने अस्पताल पर आरोप लगाया है कि उनके बच्चे को जबरदस्ती I.C.U. में रखा गया और किसी भी परिजन को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।
यह भी पढ़ें : Murder in Jalandhar – जालंधर में दिन-दिहाड़े हुआ मर्डर, दोस्तों ने ही कत्ल कर नाले में फेंका शव
Ruckus in hospital at Jalandhar : उन्होंने कहा कि हमें तो यह भी नहीं पता कि हमारा बच्चा जिंदा है या मर चुका है। इस घटना संबंधी सूचना जब थाना नं. 6 की पुलिस को मिली तो मौके पर आकर उन्होंने घटना का जायजा लिया। जब पुलिस ने अस्पताल के डाक्टर से जांच-पड़ताल की तो उन्होंने कहा कि बच्चे की धड़कन अभी चल रही है। इसे मृत घोषित नहीं किया गया है। फिलहाल डाक्टर ने परिजनों द्वारा लगाए सभी आरोपों को नकारा है।
यह भी पढ़ें : Illegal Drugs for sale in Jalandhar- पुलिस ते नशा तस्करां दी यारी दा सिट्टा… रामां मंडी, दकोहा, सूर्य एंक्लेव विच्च आराम नाल मिल जांदे अवैध शराब ते चिट्टा
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


