

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Robbery in Medical Store : जालंधर में बड़ी वारदात हुई है। जालंधर की सबसे मशहूर दवा की दुकान इंपीरियल मेडिकल स्टोर से लुटेरों ने दिन दिहाड़े हथियार दिखाकर लाखों रुपये लूट लिए। जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि दो युवक दुकान पर आए और तेजधार हथियार के बल पर 48 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए।

इस घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लुटेरे स्पलेंडर मोटरसाइिल पर सवार होकर आए।

Robbery in Medical Store : मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना दोपहर में हुई। घटना के वक्त दुकान के अंदर कई कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। दोनों लुटेरों में एक ने तेजधार हथियार निकाल लिए और दूसरे ने कहा कि उसके पास पिस्तौल भी उसे फायरिंग करने पर मजबूर न करें। देखते ही देखते वही गल्ले में पड़ी नकदी लेकर फरार हो गए।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


