

आदमपुर (जालंधर) (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident In Jalandhar : आदमपुर के निजी स्कूल में स्कूल बस की चपेट में आने से पाँच साल की बच्ची की मौत हो गई। उदेसियाँ निवासी इंद्रजीत साबी की बेटी कीरत (5 साल) स्कूल बस से उतरी ही थी कि तभी बस चालक की लापरवाही के कारण बच्ची बस के नीचे आ गई। उसे तुरंत जालंधर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।
बच्ची की माैत से परिजनों में शोक की लहर है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बारे में जिस जिस व्यक्ति को पता चला वह हैरान रह गया। स्कूल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


