

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident in Jalandhar… एनआरआई पति के जन्मदिन पर माथा टेककर श्री देवी तालाब मंदिर के सामने सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचलकर मार डाला। घटना के वक्त महिला का बच्चा भी उसके साथ था,जिसकी जान बच गई।
मृतका की पहचान नीलामहल निवासी रिया के रूप में हुई है। रिया गोपाल नगर के पास किराए पर मकान में रह रही थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कार चालक महिला को टक्कर मारता हुआ नजर आ रहा था। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के वक्त मंदिर बंद था, इसलिए वह बाहर से मंदिर में माथा टेकने के बाद सड़क पार कर सड़क किनारे सो रहे एक भिखारी को दान देने जा रही थी।
इसी दौरान एक्सयूवी कार ने महिला को कुचल दिया। थाना-8 के सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात उन्हें सूचना मिली कि देवी तालाब मंदिर के बाहर एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचल दिया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके पर नहीं रुका बल्कि वहां से फरार हो गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


