

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Notice to MLA Sheetal Angural : मुकेश सेठी की गिरफ्तारी के बाद गरमाई सियासत के बीच अहम घटनाक्रम घटित हुआ है। घटनाक्रम यह है कि विधायक शीतल अंगुराल को नोटिस जारी किया गया है। पार्टी ने नोटिस जारी करके अंगुराल से जवाब तलब किया है। शीतल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हालांकि यह जानकारी सूत्रों से प्राप्त है और अभी तक इस पर कोई आधिकारिक ब्यान नहीं आया है।
Notice to MLA Sheetal Angural : सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद सुशील रिंकू के खिलाफ लाइव होकर उनके खिलाफ बोलने को लेकर विधायक शीतल अंगुराल को 15 दिन के अंदर जवाब देना होगा। बताया जा रहा है कि पार्टी ने फटकार लगाते हुए कहा कि अपनी पर्सनल लड़ाई को सोशल मीडिया पर लाने के बाद विरोधी पार्टी को उंगली उठाने का मौका मिला है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


